Search

पेंडिंग शिकायतों को 21 दिन में निपटाएं अधिकारी - झारखंड पुलिस मुख्यालय

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सीपीजीआरएएमएस (CPGRAMS) पोर्टल पर दर्ज जन-शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर सख्त रुख अपनाया है. मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में सभी क्षेत्रीय और जिला पुलिस अधिकारियों को 21 दिनों के भीतर लंबित शिकायतों का निपटारा करने का निर्देश दिया गया है.
 
मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि 21 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों की विशेष समीक्षा की जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन किया जाए. साथ ही कुल लंबित मामलों की संख्या को 50 से कम करने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा गया है.

पत्र में छोटानागपुर, संथाल परगना और पलामू प्रक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षकों को जिला-वार लंबित मामलों की सूची तैयार कर व्यक्तिगत निगरानी में कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.

मुख्यालय ने चेतावनी दी है कि शिकायतों के निपटान में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जो कार्रवाई कर ली गयी है उसकी ताजा रिपोर्ट समय-समय पर मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही