Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : संत कोलंबा कॉलेज की अतिक्रमित जमीन की जांच करने पहुंची कोर्रा पुलिस

Hazaribagh : संत कोलंबस कॉलेज की अतिक्रमित जमीन की जांच करने के लिए सोमवार को कोर्रा थाना पुलिस पहुंची. कुछ भूमाफिया ने कॉलेज की जमीन को अतिक्रमित कर यहां होस्टल भी बना लिया है. इस आशय का खुलासा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने किया था. उन्होंने इसकी शिकायत वीसी से की थी और उन्हें साक्ष्य भी दिया था. उसके बाद वीसी ने प्राचार्य को जांच करने की बात कही थी. जिला प्रशासन के आदेश पर कोर्रा थाना के एसआई अजीत कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की. उन्होंने किसने, कब और किसके माध्यम से कॉलेज की भूमि की खरीद-बिक्री की, इस संबंध में स्थनीय निवासियों से जानकारी प्राप्त की. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjps-dharna-after-a-month-for-the-release-of-hindu-leaders-is-a-reflection-of-the-partys-slipping-ground-mukul-mishra/">जमशेदपुर

: हिंदू नेताओं की रिहाई के लिए एक माह बाद भाजपा का धरना पार्टी की खिसकती जमीन का परिचायक – मुकूल मिश्रा

कॉलेज की जमीन पर भू-माफिया की नजर

125 वर्ष पुराने संत कोलंबा महाविद्यालय की जमीन को भूमाफिया की ओर से अतिक्रमित करने की सूचना एक मई को भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव और पंकज मेहता ने कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव और प्राचार्य डॉ विमल रेवेन को दी थी. उसके बाद प्राचार्य के साथ पूर्व सिंडिकेट सदस्य अमरदीप यादव, पूर्व सिंडिकेट सदस्य पंकज मेहता, डॉ भुनेश्वर महतो राजकुमार साव और रोहित कुमार अतिक्रमित जमीन की तस्वीर और नक्शा लेकर स्थल जांच के लिए गए. स्थल जांच में पाया गया कि कॉलेज के पूर्वी दिशा झिंझरिया पुल रोड के पास चहारदीवारी तोड़कर कुछ व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर अपना निजी आवास, होस्टल और दुकान बना ली है. साथ ही निजी चहारदीवारी भी कर ली है. भू-माफियाओं ने कॉलेज की ओर से पूर्व में आम नागरिकों के आवागमन के लिए छोड़े गए 14 फीट के रास्ते में भी आलीशान घर और होस्टल बना लिया है. जिला प्रशासन से इसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है. इसे भी पढ़ें :नाजिम">https://lagatar.in/jharkhands-nazim-siddiqui-will-play-in-england-county/">नाजिम

सिद्दीकी समेत झारखंड के तीन खिलाड़ी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही