Ranchi News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् की ओर से खेलगांव प्रैक्टिस मैदान और मोरहाबादी हॉकी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 के तहत दो दिवसीय अंडर-17 एथलेटिक्स एवं हॉकी प्रतियोगिताओं का समापन हुआ. एथलेटिक्स के बालिका वर्ग में हजारीबाग और बालक वर्ग में लातेहार ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, हॉकी के बालक और बालिका दोनों वर्गों में सिमडेगा विजेता बना.
इसे भी पढ़ें:
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि खेलो झारखंड का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि विभिन्न जिलों में छिपी स्कूली खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर मंच, प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने एथलेटिक्स और हॉकी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को उत्साहजनक बताया.
एथलेटिक्स के परिणाम:
अंडर-17 बालिका वर्ग में हजारीबाग प्रथम, रांची द्वितीय और पश्चिमी सिंहभूम तृतीय स्थान पर रहा. बालक वर्ग में लातेहार प्रथम, साहिबगंज द्वितीय और खूंटी तृतीय स्थान पर रहा.
हॉकी बालिका वर्ग:
सिमडेगा ने प्रथम, रांची ने द्वितीय और हजारीबाग ने तृतीय स्थान हासिल किया. व्यक्तिगत पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सिमडेगा की बर्टिला केरकेट्टा, टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार संदीपा कुमारी और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार रांची की प्रिती बारला को दिया गया.
हॉकी बालक वर्ग:
सिमडेगा प्रथम, खूंटी द्वितीय और गुमला तृतीय स्थान पर रहा. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हजारीबाग के रितेश टोपनो, टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सिमडेगा के अनुकेत केरकेट्टा और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार ऋषभ कुल्लू को मिला.
सभी विजेता और उपविजेता जिलों की ओवरऑल चैंपियन टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग, झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ के महासचिव शिवकुमार पांडेय, हॉकी संघ के विजय शंकर सिंह और रजनीश कुमार ने प्रदान किए.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

