Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बरकट्ठा के तुइयो गांव में मंगला जुलूस रोका गया, तय मार्ग से हटने पर प्रशासन सख्त

जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत तुइयो गांव में मंगला जुलूस को प्रशासन ने रोक दिया. बताया जा रहा है कि जुलूस निर्धारित मार्ग का उल्लंघन कर दूसरे रास्ते से जमुआ की ओर बढ़ रहा था, जबकि इस मार्ग से जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी.
Advertisement
Advertisement
  • अनुमति के बिना दूसरे रास्ते से बढ़ रही भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा
  • इलाके में पुलिस बल तैनात

Hazaribagh :  जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत तुइयो गांव में मंगला जुलूस को प्रशासन ने रोक दिया. बताया जा रहा है कि जुलूस निर्धारित मार्ग का उल्लंघन कर दूसरे रास्ते से जमुआ की ओर बढ़ रहा था, जबकि इस मार्ग से जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी.

 

स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा गया. 

 

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तय रूट का पालन अनिवार्य है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अफवाहों से बचें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही