Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : मोकामा में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल

बिहार में आरोपी को पकड़ने या अवैध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं. ताजा मामला पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के करवार टोला से सामने आया है, जहां एक आरोपी को गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया.
Advertisement
Advertisement
AI से बनी तस्वीर

Lagatar Desk :  बिहार में आरोपी को पकड़ने या अवैध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं. ताजा मामला पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के करवार टोला से सामने आया है, जहां एक आरोपी को गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया. 

 

थाने में हाजिरी नहीं लगाने पर गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम हिमांशु उर्फ ‘मिक्की’ नामक आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची थी. जैसे ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेने की कोशिश की गई, वहां मौजूद उसके परिजन और कुछ अन्य लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया.

 

देखते ही देखते मामला बढ़ गया और भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. इस हमले में दारोगा सत्यम कुमार घायल हो गए.  उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही काबू में कर लिया.

 

मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के अनुसार, आरोपी हिमांशु हाल ही में जेल से बाहर आया था और उसे अदालत के निर्देश के तहत नियमित रूप से थाने में हाजिरी लगानी थी. लेकिन 5 मार्च के बाद से वह थाने नहीं आ रहा था, जिसके चलते पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी.

 

चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें जितेंद्र शंकर उर्फ विपिन सिंह, आकाश, अंकित और एक नाबालिग शामिल हैं. सभी से पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

 

पुलिस ने इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

 

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही