Search

 
 
 

Hazaribagh News: नेशनल हाइवे पर लगा लंबा जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में कथित अव्यवस्था और लापरवाही के कारण शुक्रवार को महूदी मोड़ से केसठ कमलवार तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इस जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में कथित अव्यवस्था और लापरवाही के कारण शुक्रवार को महूदी मोड़ से केसठ कमलवार तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इस जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम में स्कूली बच्चे, मरीज, नौकरीपेशा लोग और मालवाहक वाहन भी लंबे समय तक फंसे रहे. 

इसे भी पढ़ें: 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कंपनी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है. यही कारण है कि आए दिन इस मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है और राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. धूल, अव्यवस्थित डायवर्जन और धीमी निर्माण गति ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. 

Uploaded Image

इस संबंध में मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक ने कहा कि महूदी मोड़ से केसठ कमलवार तक बार-बार लगने वाला जाम अब आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है. समझ नहीं आता कि आखिर लोगों को इस महाजाम से कब राहत मिलेगी और सड़क निर्माण कंपनी अपना कार्य कब पूरा करेगी. यदि निर्माण कार्य के साथ ट्रैफिक प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जाए तो लोगों को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.

 

उन्होंने संबंधित विभाग और निर्माण कंपनी से निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही