Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: सिवाने नदी हादसा पर पूजा कमेटी के सदस्यों ने जताया शोक

Hazaribag : हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की छठी बैठक मंगलवार को दीपक दीक्षित की अध्यक्षता में मल्लाह टोली स्थित धर्मशाला प्रांगण में संपन्न हुई. बैठक के दौरान पूजा को ऐतिहासिक रूप से संपन्न करने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विशेष विचार विमर्श किया गया. वहीं 30 सितंबर को दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन पूजा पंडाल के समीप ही कराने पर सहमति बनी. इससे पहले अगले रविवार को गरीब और असहाय लोगों के बीच टोकन का वितरण किया जाएगा. उसके माध्यम से दरिद्र नारायण सेवा के दौरान कंबल और वस्त्र का वितरण किया जाएगा. महासमिति की ओर से यह कार्यक्रम पिछले 21 वर्षों से किया जा रहा है. महामारी के कारण दो साल इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया था. इसे भी पढ़ें–कुरमी">https://lagatar.in/due-to-the-demand-to-include-kurmi-in-the-st-list-many-trains-stopped-rail-services-disrupted/">कुरमी

को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर रोकी कई ट्रेन, रेल सेवा बाधित

लॉटरी ड्रॉ का भी होगा आयोजन

बैठक के दौरान महासमिति की ओर से लॉटरी ड्रॉ पर भी विचार-विमर्श किया गया. नौ अक्तूबर को ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन पूजा पंडाल के समीप आयोजित होगा. बैठक की समाप्ति के बाद दारू स्थित सिवाने नदी में हुए दर्दनाक बस हादसे में सिख समुदाय के आठ लोगों की मौत और पूजा कमेटी के सक्रिय सदस्य शांतनु शर्मा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मौके पर महा समिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि माता रानी की पूजा-अर्चना को लेकर महासमिति पूरी तैयारी कर चुकी है. महासमिति ने अपने दो कर्मठ सदस्यों को महज एक सप्ताह के अंदर खो दिया है, जिसका दुख सभी सदस्यों को है. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-who-will-be-the-congress-district-president-the-wait-is-over/">गिरिडीह

: कौन होगा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, इंतज़ार की इंतहा हो गई

ये रहे मौजूद

मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद, संयोजक दिलीप जायसवाल, बाल गोविंद निषाद, निशिकांत सिन्हा, गुड्डन सोनकर, महेंद्र गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता,लखन निषाद, प्रदीप जैन, पवन रावत खंडेलवाल, संजय यादव, दिलीप सोनी, राम सागर गुप्ता, प्रमोद खंडेलवाल, राजेश कुमार सिन्हा, उपेंद्र कुमार सिन्हा, पंकज कसेरा, रितेश खंडेलवाल, अनिल मधेशिया, प्रेम निषाद,आशुतोष चौधरी, विनोद गुप्ता, सुशील मिश्रा, रंजीत यादव, किशोर कुमार सोनी, सिद्धांत मधेशिया, सचिन केशरी, यश गुप्ता, आदित्य राज, अभय निषाद, यश राज, उज्जवल कुमार, साहिल कुमार, अर्जुन केसरी, पवन गुप्ता, अविनाश कुमार निषाद, अजय राज, संतोष गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही