Search

 
 
 

Hazaribagh News : चौपारण के जंगलों में 10 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त

उत्पाद विभाग व चौपारण थाना पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाकर भगहर गांव व सीमावर्ती जंगलों में छापेमारी कर 10 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. भट्ठियों पर 1,100 लीटर अवैध चुलाई शराब व करीब 11,500 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के जंगलों में संचालित अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग व चौपारण थाना पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाकर भगहर गांव व सीमावर्ती जंगलों में छापेमारी कर 10 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया.

 

Uploaded Image

जंगल में शराब भट्ठियों से बरामद जावा महुआ.


टीम ने दुर्गम जंगलों में घंटों अभियान चलाकर उन ठिकानों तक पहुंच बनाई, जहां गुप्त रूप से अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था. भट्ठियों पर 1,100 लीटर अवैध चुलाई शराब व करीब 11,500 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त ड्रम, बर्तन, पाइप व अन्य उपकरण बरामद किए गए.

 


अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया. हालांकि जंगलों का लाभ उठाकर धंधेबाज फरार होने में सफल रहे. उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि धंधे में लिप्त लोगों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के एसआई सुमितेश कुमार, एएसआई सैयद बसिरुद्दीन व एंटोनी बागे तथा होमगार्ड के सशस्त्र जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही