Search

 
 
 

Hazaribagh News : हजारीबाग में छठ घाटों पर बिछेगा स्टोन डस्ट, निगम ने निकाला टेंडर

Hazaribagh News: छठ पर्व की शुरुआत 13 नवंबर से हो रही है. हैरानी की बात यह है कि निविदा प्रक्रिया भी 13 नवंबर को शुरू होगी और 14 नवंबर को समाप्त होगी.
 
नगर निगम की ओर से जारी टेंडर.
  • पर्व शुरू होने के दिन शुरू होगी निविदा प्रक्रिया, निगम की कार्यशैली पर उठे सवाल

Hazaribagh News : हजारीबाग नगर निगम की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है. इस बार मामला लोक आस्था के महापर्व छठ से जुड़ा है. नगर निगम ने छठ घाटों पर स्टोन डस्ट बिछाने के लिए लगभग 10 लाख रुपये का टेंडर निकाला है.

 

इसे भी पढ़ें


छठ पर्व की शुरुआत 13 नवंबर से हो रही है. हैरानी की बात यह है कि निविदा प्रक्रिया भी 13 नवंबर को शुरू होगी और 14 नवंबर को समाप्त होगी. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं जब पर्व शुरू होने के दिन ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी, तो छठ घाटों पर समय रहते स्टोन डस्ट कैसे बिछाया जाएगा.

 

हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने भी निविदा प्रक्रिया को गलत बताते हुए सवाल उठाए हैं. उन्होंने छठ घाटों की सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जाहिर की है.


वहीं, डिप्टी मेयर अविनाश कुमार ने निविदा के संबंध में बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान ही कई स्थानों पर स्टोन डस्ट गिराया गया था. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुर्गा पूजा पर जिन स्थानों पर स्टोन डस्ट गिराया गया है, उसकी राशि काटकर शेष भुगतान संवेदक को किया जाएगा.डिप्टी मेयर के इस बयान ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पहले किए गए कार्यों को बाद में जारी निविदा में समायोजित करना नियमों के अनुरूप है? क्या इस तरह सरकारी राशि का भुगतान किया जा सकता है?


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही