Search

 
 
 

Hazaribagh News :  दनुआ घाटी में 10 वाहनों की आपस में भिड़त, कई घायल

जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है. घाटी के खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार वाहनों का संतुलन बिगड़ने से करीब 10 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए. हादसा इतना भयावह था कि कई ट्रक, कंटेनर और चारपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
 

Hazaribagh :  जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है. घाटी के खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार वाहनों का संतुलन बिगड़ने से करीब 10 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए. हादसा इतना भयावह था कि कई ट्रक, कंटेनर और चारपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाटी में ढलान के कारण एक वाहन अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद पीछे से आ रहे वाहन आपस में एक दूसरे से टकराते चले गए. देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.


घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया. सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. 


हादसे के बाद दनुआ घाटी मार्ग पर लंबा जाम लग गया और कई घंटों तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. सड़क पर फैले मलबे और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए पुलिस ने क्रेन मंगाई. काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया गया.

 

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार और घाटी के मोड़ पर वाहन चालकों का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. थाना प्रभारी ने कहा कि घायलों का समुचित इलाज और यातायात व्यवस्था बहाल करना फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही