Search

 
 
 

Palamu News : चर्च रोड से अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के नजदीक चर्च रोड से सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.
 

Palamu News :  शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के नजदीक चर्च रोड से सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने चर्च रोड पर सुबह एक युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा.

 

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH)  भेजा गया है

 

 

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही