Search

 
 
 

Ranchi News : चलती ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

जिले के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ है. यहां नयासराय मठटोली अमडेला के पास लोहरदगा की ओर जा रही ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी.
 

Ranchi :  जिले के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ है. यहां नयासराय मठटोली अमडेला के पास लोहरदगा की ओर जा रही ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, व्यक्ति चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा कैसे हुआ और मृतक ट्रेन से गिरा या किसी अन्य कारण से घटना घटी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही