Search

 
 
 

Hazaribagh News : पुलिस की दबिश में 33 फरार आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh News : अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 31 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था. इन टीमों में करीब 123 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. संबंधित पुलिस उपाधीक्षकों, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमों ने चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Hazaribagh News : फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने रातभर विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 8 वारंट का निष्पादन किया गया.

 

इसे भी पढ़ें....

 

अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 31 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था. इन टीमों में करीब 123 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. संबंधित पुलिस उपाधीक्षकों, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमों ने चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी.

 

रातभर चले अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों और वारंटियों को उनके संभावित ठिकानों से पकड़ा. एक साथ कई इलाकों में हुई कार्रवाई के बाद फरार आरोपियों में हड़कंप की स्थिति रही.

 

पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण और लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे. पुलिस फरार आरोपियों के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर भी नजर रख रही है.

 

हजारीबाग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि उनके आसपास कोई वांछित या फरार अपराधी रह रहा है अथवा किसी आपराधिक गतिविधि की जानकारी है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना पुलिस को दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही