Search

 
 
 

Hazaribagh News : पदमा अंचल कार्यालय में लगे शिविर में 50 लोगों को मिला लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

पदमा अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 50 से अधिक लोगों को मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर दिया गया. जिले में यह तीसरा विशेष शिविर था.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh : झारखंड सरकार के निर्देश पर हजारीबाग जिले के पदमा अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 50 से अधिक लोगों को मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर दिया गया. जिले में यह तीसरा विशेष शिविर था. इससे पहले चुरचू व कटकमसांडी में शिविर लगाए जा चुके हैं.

 

Uploaded Image

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस सौंपते अधिकारी.


शिविर का उद्देश्य ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों को प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना था. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए. इसके बाद उनका फोटो एवं हस्ताक्षर लिया गया. निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन लर्निंग टेस्ट लेकर सफल आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया गया.

 


तत्काल लर्निंग लाइसेंस मिलने से ग्रामीणों में खुशी देखी गयी. लोगों ने बताया कि पहले लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब प्रखंड स्तर पर ही यह सुविधा मिलने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है. मौके पर डीटीओ संतोष चौधरी, पदमा सीओ मोतीलाल हेंब्रम, जिला मोटरयान निरीक्षक रवीना कुमारी, सड़क सुरक्षा प्रबंधक संतोष सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.


अधिकारियों ने लोगों से बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही