Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में 50 हजार श्रद्धालुओं की उम्मीद, चौपारण में सुरक्षा का कड़ा घेरा

हजारीबाग जिले में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को लेकर चौपारण पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है. गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा भव्य रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन एवं आशीर्वाद देंगे.
Advertisement
Advertisement
हजारीबाग जिले की खबरें
  • जीटी रोड नौ घंटे रहेगा वन-लेन, अतिरिक्त पुलिस बल और बाइक स्क्वॉड तैनात

Chouparan (Hazaribagh): हजारीबाग जिले में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को लेकर चौपारण पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है. गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा भव्य रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन एवं आशीर्वाद देंगे. रथयात्रा में 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यापक तैयारियां की हैं.

Uploaded Image
रथयात्रा को लेकर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी जोहान टुडू, डीएसपी राधा प्रेम किशोर, अंचलाधिकारी संजय कुमार यादव, थाना प्रभारी पंकज कुमार तथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने रथयात्रा मार्ग एवं जीटी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

 

इसे भी पढ़ें:


प्रशासन के अनुसार रथयात्रा के दौरान चतरा मोड़ से चौपारण थाना तक जीटी रोड का बाजार क्षेत्र लगभग नौ घंटे तक वन-लेन रहेगा. बरही एवं चौपारण की ओर से चतरा जाने वाले वाहनों को बहेरा आश्रम मोड़ होते हुए मयूरहंड मार्ग से भेजा जाएगा. वहीं इटखोरी की ओर से आने वाले भारी वाहनों के परिचालन पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिबंध रहेगा. रथयात्रा के मद्देनजर गुरुवार को चौपारण का साप्ताहिक हाट भी बंद रहेगा.


डीएसपी राधा प्रेम किशोर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. रथ के आगे और पीछे सायरन युक्त दस मोटरसाइकिल दस्ता सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेगा. इसके अलावा रथयात्रा मार्ग पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.


चौपारण में वर्षों से आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ रथयात्रा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है. इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए आयोजन समिति ने महाप्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है. समिति के अनुसार 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद तथा रथयात्रा मार्ग में 10 हजार पैकेट बूंदी प्रसाद का वितरण किया जाएगा.


600 भक्त करेंगे हरिनाम संकीर्तन

रथयात्रा में शामिल होने के लिए मुरी-खुटाम स्थित भक्ति वेदांत गुरुकुल से लगभग 600 भक्तों का जत्था चौपारण पहुंच चुका है. दास गजाधर प्रभु के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की यह टोली भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना के साथ पूरे रथयात्रा मार्ग में हरे राम-हरे कृष्ण हरिनाम संकीर्तन कर भक्तिमय वातावरण का सृजन करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही