Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UCET) के विद्यार्थियों ने तकनीकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है. 58 विद्यार्थियों ने चार प्रतिष्ठित तकनीकी कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर हासिल किया है. चयनित विद्यार्थी B.Tech. CSE एवं IT तथा Bachelor in आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं मशीन लर्निंग (ML) के हैं.
गुरुवार को यूसेट के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज अर्चना रीना धान ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन Kalyani Solution Pvt. Ltd., Lemon Web Tech, Shaip AI तथा Vikash Techsec Pvt. Ltd. में हुआ है.
इसे भी पढ़ें:
Kalyani Solution Pvt. Ltd. में सर्वाधिक 26 विद्यार्थियों का चयन हुआ है. इनमें रियांशु शर्मा, रोहित कुमार, आर्या भारती, कल्याण बांकिरा, कोमल कुमारी, सिम्पी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, ऋषु राज, प्रतीक कुमार, ऋत्विक कुमार मेहता, सौरव कुमार, रोहित कुमार गुप्ता, सुभद्रा मुर्मू, प्रिया मेहता, सोनू कुमार, स्नेहा कुमारी, रानी कुमारी, कोमल कुमारी, रितिका रानी, राहुल कुमार, सारिका राज, सतीश कुमार, खुशी रानी, सेजल सोनी, खुशबू कुमारी और जयश्री पॉल शामिल हैं. इन विद्यार्थियों को 8,000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा.
वहीं, Lemon Web Tech में 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ है. इनमें जन्नतुन निशा, अनुभा पंडित, अदिति कुमारी गुप्ता, निशा नंदिनी, निक्की कुमारी, टिया कुमारी, दिया कुमारी, जैस्मिन कुमारी, ईशा स्वर्णकार, अनुष्का वर्मा, मजनिश कुमार, बीना कुमारी शर्मा, मिकी अग्रवाल, आस्था गुप्ता और अश्मी कुमारी शामिल हैं. इन विद्यार्थियों को 5,000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा.
इसी प्रकार AI के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए Shaip AI में 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ है. इनमें शशि प्रभा, रिद्धि मिश्रा, शिशांक राज, अंजलि कुमारी, अनुज कुमार, सुकुमार गोप और ऋचा सिंह शामिल हैं. इन विद्यार्थियों को 15,000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा तथा इंटर्नशिप अहमदाबाद में होगी.
Vikash Techsec Pvt. Ltd. में 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है. इनमें रोहित कुमार गुइन, राहुल महतो, अनुशिखा रानी, प्रतिमा हांसदा, आदित्य राज, अमन कुमार गोस्वामी, आस्था कश्यप, बैष्णवी कुमारी, खुशी कुमारी और प्राची कुमारी शामिल हैं. इन्हें 5,000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा.
निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा ने बताया कि इन कंपनियों में चयन यह दर्शाता है कि UCET के विद्यार्थी तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर रहे हैं.
प्रोफ़ेसर इंचार्ज एवं बैचलर इन एआई एंड एमएल की समन्वयक गीता सिन्हा ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि यह सफलता उनके उज्ज्वल करियर की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में देखी जा रही है. वहीं आई० टी० विभागाध्यक्ष श् अवधेश कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

