Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बिलौतिया मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान एक एनोवा कार से 768 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. टीम ने दो तस्करों संतोष तिवारी और सुनील डे को गिरफ्तार कर लिया. दोनों जमशेदपुर के रहने वाले हैं.
इसे भी पढ़ें
बताया गया कि अवैध शराब की खेप बोकारो से कार पर लोड कर बिहार ले जाई जा रही थी. पुलिस ने शराब सहित एनोवा कार को जब्त कर लिया. वहीं, दोनों गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया. पुलिस वाहन मालिक और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

