Search

 
 
 

Hazaribagh News : निगम की बैठक में पारा शिक्षकों के वेतन में 4% वृद्धि पर सहमति

मेयर अरविन्द कुमार राणा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है. शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पारा शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें वैधानिक लाभ समय पर मिलना चाहिए.
 
हजारीबाग नगर निगम का भवन.

Hazaribagh : हजारीबाग नगर निगम की बैठक में पारा शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. निगम क्षेत्र के पारा शिक्षकों के वेतन में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर सहमति बनी. निगम के इस फैसले से पारा शिक्षकों में खुशी है 


बताया गया कि निगम क्षेत्र के पारा शिक्षक लंबे समय से वेतन में 4 प्रतिशत वृद्धि का इंतजार कर रहे थे. इस संबंध में सहायक अध्यापक महासंघ के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार मेहता ने कई बार शिक्षकों की समस्या को उठाते हुए निगम प्रशासन व मेयर का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था. निगम की बैठक में इस पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया.


मेयर अरविन्द कुमार राणा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है. शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पारा शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें वैधानिक लाभ समय पर मिलना चाहिए.


पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार मेहता ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मेयर व निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया. वहीं, क्षेत्र के पारा शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा और उनका मनोबल बढ़ेगा. उम्मीद जताई कि अन्य लंबित मामलों का समाधान भी हो जाएगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही