Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: छात्र संघ चुनाव को लेकर आजसू छात्र संघ की हजारीबाग में बैठक

Hazaribagh: हजारीबाग स्थित सर्किट हाउस में आज आजसू छात्र संघ की एक बैठक और विचार-मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवम मिश्रा ने की, जबकि संचालन सत्यम सिंह द्वारा किया गया. बैठक में छात्र हित, विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: हजारीबाग स्थित सर्किट हाउस में आज आजसू छात्र संघ की एक बैठक और विचार-मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवम मिश्रा ने की, जबकि संचालन सत्यम सिंह द्वारा किया गया. बैठक में छात्र हित, विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा मौजूद रहे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव डॉ. सौरभ शर्मा, हजारीबाग जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, चतरा जिला अध्यक्ष शिवलाल दांगी, महिला मोर्चा केंद्रीय सचिव संगीता बरला, केंद्रीय सचिव विजय वर्मा, केंद्रीय सदस्य भोला महतो और केंद्रीय सदस्य संदीप सिंह शामिल हुए.

 

बैठक में हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़ और गिरिडीह जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से छात्र नेता व मदर विंग के अभिभावकगण भी शामिल हुए. इस दौरान विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर व्यापक चर्चा की गई.

 

नेताओं ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम हिस्सा है, जिससे विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और छात्र हितों की आवाज बुलंद करने का अवसर मिलता है. बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की गई, ताकि सभी महाविद्यालयों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराया जा सके.

 

बैठक में छात्र हितों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही सभी जिलों में छात्र-छात्राओं को संगठित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया.

 

कार्यक्रम में मनोज महतो, बिशु राजवार, अरुण दांगी, मंजीत सिंह भोक्ता, धीरज कुमार, राजेंद्र कुमार, भूणेश्वर महतो, अजय मंडल, आकाश कुमार और विशेश्वर बेदिया समेत विभिन्न जिलों से आए आजसू छात्र संघ के पदाधिकारी, छात्र नेता और वरिष्ठ अभिभावक उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही