Search

झारखंड बीजेपी में प्रवक्ता तो हैं... मगर दिन के हिसाब से जानें क्यों?

Ranchi: झारखंड बीजेपी में प्रवक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिन के हिसाब से जिम्मेदारियां तय होती हैं. पार्टी की ओर से अलग-अलग मुद्दों पर लगभग हर दिन नए चेहरे मीडिया के सामने आकर सरकार पर हमला बोलते नजर आते हैं, ऐसे में यह सवाल उठता कि क्या बीजेपी में प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी अब दिन के हिसाब से तय की जा रही है.
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दरअसल पार्टी में कई प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट हैं, ऐसे में माना जाता है कि सभी नेताओं को मौका देने और पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए अलग-अलग दिन जिम्मेदारी बांटी गई होगी. 

यही वजह है कि किसी दिन एक प्रवक्ता सरकार को घेरते नजर आते हैं, तो अगले दिन दूसरा नेता मोर्चा संभाल लेता है. अगर दिन के हिसाब से बात करें तो सोमवार को राफिया नाज, मंगलवार को रमाकांत, बुधवार को प्रतुल शाहदेव, गुरुवार को अजय शाह, शुक्रवार को प्रदीप सिंहा, शनिवार और रविवार को अविनेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी आगामी चुनावों और लगातार गर्म हो रहे राजनीतिक मुद्दों को देखते हुए मीडिया मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने की काम करती है. यही कारण है कि पार्टी हर मुद्दे पर तुरंत और आक्रामक तरीके से प्रतिक्रिया सामने रखती है ताकि मीडिया में मौजूदगी लगातार बनी रहे. 

फिलहाल  झारखंड की राजनीति में प्रवक्ताओं की बढ़ती सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है और आने वाले दिनों में यह रणनीति कितना असर दिखाती है, थोड़ा इंतजार करना होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही