Hazaribagh News : हजारीबाग में बुधवार को विश्व आयोडीन न्यूनता विकार नियंत्रण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सहियाओं व स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को आयोडीन खाने के लिए जागरूक किया. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि जायसवाल व अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया.
इसे भी पढ़ें
इस मौके पर सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि आयोडीन एक सूक्ष्म पोषक तत्व है. इसकी अल्प मात्र शरीर की क्रियाओं के नियंत्रित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है. इसके लिए हर किसी को आयोडीन युक्त नमक जरूरी खाना चाहिए. आयोडीन की कमी के दुष्प्रभाव लाइलाज हैं. आयोडीन युक्त नमक के उपयोग से इनसे बचा जा सकता है.
उन्होंने कहा कि नमक के दुष्प्रभाव से बचने के लिए 6 से 12 साल के बच्चों के यूरिन सैंपल एकत्र करने व जांच के लिए सघन अभियान 21 अक्टूबर से पूरे सप्ताह भर चलाया जाएगा. मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि जायसवाल, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ कपिल मुनी प्रसाद, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ अमरेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुपोषण उपचार केन्द्र डॉ सुभाष प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक समरेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

