Search

 
 
 

Hazaribagh News: जागरूकता रथ रवाना, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगा पोषण का संदेश

Hazaribagh News: 9 सितम्बर से 9 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है. अभियान के दौरान पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 25 सितम्बर से 09 अक्टूबर 2026 तक प्रचार रथ के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा.
 
हरी झंडी दिखाते उपायुक्त हेमंत सती
  • उपायुक्त हेमन्त सती ने समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता रथ को किया रवाना

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को समाहरणालय भवन परिसर से उपायुक्त हेमन्त सती ने दो जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

 

इसे भी पढ़ें:


उल्लेखनीय है कि 9 सितम्बर से 9 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है. अभियान के दौरान पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 25 सितम्बर से 09 अक्टूबर 2026 तक प्रचार रथ के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा.


दोनों प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखण्डों के प्रमुख रूट मार्गों, बाजार-हाट, चिन्हित स्थलों तथा पंचायत एवं ग्राम स्तर तक पहुंचेंगी. प्रचार रथ में एलईडी वॉल स्क्रीन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो संदेशों का प्रदर्शन कर आमजनों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा.


राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्म पका हुआ भोजन (HCM), बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जनभागीदारी, आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे.

 
प्रचार रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से पोषणयुक्त एवं विविधतापूर्ण आहार, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण, बच्चों के समुचित विकास तथा सरकारी पोषण एवं मातृत्व संबंधी योजनाओं के प्रति आमजनों को जागरूक किया जाएगा.


उपायुक्त हेमन्त सती ने जिलेवासियों से राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” की भावना के साथ पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही