Search

 
 
 

Hazaribagh News : कांग्रेस देश मे अराजकता नहीं समानता चाहती है- साजिद

Hazaribagh News: बाबूलाल मरांडी के बयान पर कांग्रेस नेता साजिद खान ने कहा है कि कांग्रेस देश में अराजकता नहीं समानता चाहती है. एसआईआर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर करोड़ों लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया. यही तो आराजकता है.
 
कांग्रेस नेता साजिद अली.

Hazaribagh News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बयान पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता साजिद अली खान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी समेत सभी भाजपा नेताओं को आराजकता का अर्थ नहीं मालूम है. देश में जब महंगाई चर्म पर हो, तो आराजकता बढ़ती है. देश में बेरोजगारी साल दर साल बढ़ती है, तब भी आराजकता बढ़ती है. देश में नोटबंदी होने से भी आराजकता बढ़ी थी.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने कहा कि बाबूलाल जी कांग्रेस देश में अराजकता नहीं समानता चाहती है. एसआईआर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर करोड़ों लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया. यही तो आराजकता है. केन्द्र में जब से नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है तब से यह लगातार गलत कार्य कर देश में आराजकता को बढावा दे रही है. वोट चोरी कर गलत ढंग से देश में शासन कर रही है. इससे पूरे देश मे आराजकता की स्थिति है. 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस अराजकता के खिलाफ देशवासियों के साथ मजबूती से खड़े हैं. यही वजह कि राहुल गांधी के आह्वान पर एक नवंबर की रैली में भाग लेने के लिए देश भर से कांगेस समेत सभी विपक्षी दलों के लाखों लोग दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं. इससे भाजपा बौखलाहट में आकर अनर्गल बयानबाजी कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही