Search

 
 
 

Hazaribagh News : मुहर्रम को लेकर शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों पर रोक

आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया है. वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा पर्व के दौरान हर चौक चौराहों पर पुलिस की कड़ी निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है
 

Hazaribagh: आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया है. वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा पर्व के दौरान हर चौक चौराहों पर पुलिस की कड़ी निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है . 

 

 

यातायात व्यवस्था को लेकर हजारीबाग यातायात पुलिस ने रोड मैप जारी करते हुए शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया है यह आदेश मुहर्रम पर्व के दौरान 24 से 26 जून तक प्रभावी रहेगा .

 

हजारीबाग शहरी क्षेत्र के लिए मुख्य प्रवेश मार्ग कहे जाने भारत माता चौक, रसूलीगंज चौक, रेलवे ओवर ब्रिज लेपो रोड के पास मोड़ से, छड़वा गदोखर मोड के पास, सिंघानी मोड के पास से चानो रोड ओवर ब्रिज के पास, नगवां टोल प्लाजा/बाईपास मोड के पास, कूद रेवाली रेलवे पुल के पास से सुबह 8: 00 बजे से रात्रि 12:30 तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा .

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही