Search

 
 
 

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बरवाडीह स्टेशन पर 4 दिन नहीं रूकेगी कई ट्रेनें

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बरवाडीह स्टेशन पर कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने इससे संबंधित सूचना जारी कर दी है. रेलवे के अनुसार, रांची-चोपन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18613) 25 और 27 जून को बरवाडीह स्टेशन पर नहीं रुकेगी.
 

Ranchi :   नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बरवाडीह स्टेशन पर कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने इससे संबंधित सूचना जारी कर दी है. रेलवे के अनुसार, रांची-चोपन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18613) 25 और 27 जून को बरवाडीह स्टेशन पर नहीं रुकेगी.

 

वहीं, 24 और 26 जून को चलने वाली रांची-चोपन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18631) का भी बरवाडीह स्टेशन पर ठहराव रद्द रहेगा. इसके अलावा, 26 जून को यात्रा प्रारंभ करने वाली सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18009, वाया मूरी) भी बरवाडीह स्टेशन पर नहीं रुकेगी.

 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है. प्रभावित अवधि के दौरान यात्री इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए डाल्टनगंज या मंगरा हॉल्ट स्टेशन का उपयोग कर सकते हैं. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही