Search

 
 
 

Hazaribagh News: झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में बरही की ‘वर्षा कुमारी’ का चयन

Hazaribagh News: वर्षा के चयन पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि वर्षा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. झारखंड टीम में हजारीबाग की बेटी का चयन जिले के लिए गर्व की बात है.
 
अंडर-19 क्रिकेट टीम में वर्षा कुमारी का चयन

Hazaribagh News: अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के मौके पर हजारीबाग जिले की एक बेटी की उपलब्धि ने हजारीबाग जिले वासियों को खासा उत्साहित कर दिया. हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड की युवा महिला क्रिकेटर वर्षा कुमारी का चयन झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है. वीरेंद्र कुमार की पुत्री वर्षा के चयन से हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) और जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है.

 

इसे भी पढ़ें:


वर्षा के चयन पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि वर्षा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. झारखंड टीम में हजारीबाग की बेटी का चयन जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने वर्षा के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की कामना की.

 

एचडीसीए अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि वर्षा का चयन संघ के लिए गौरव का विषय है. उनकी मेहनत और लगन ने यह उपलब्धि दिलाई है. सचिव बंटी तिवारी ने कहा कि जिले में क्रिकेट की प्रतिभाओं की कमी नहीं है. खिलाड़ियों को लगातार आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं.

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्षा आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर हजारीबाग और झारखंड का नाम रोशन करेंगी. उनकी सफलता से जिले की अन्य युवा महिला क्रिकेटरों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही