Hazaribagh News: हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया. यह रैली कनहरी से शुरू होकर दूधमटिया तक के लिए निकली गई. इस रैली में वन विभाग के पदाधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया. रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक किया गया.
इसे भी पढ़ें:
स्कूली बच्चों ने ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ और ‘हरियाली है तो खुशहाली है’ जैसे नारों के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की.
अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. कनहरी से शुरू हुई साइकिल रैली दूधमटिया में संपन्न हुई. स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित इस जागरूकता पहल की सराहना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

