Hazaribagh News : आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम क्षेत्र में छठ घाटों की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेने भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता विभिन्न घाटों पर पहुंचीं. उन्होंने जबरा तालाब, मटवारी तालाब, छठ तालाब और हुरहुरू तालाब का निरीक्षण किया. इस दौरान घाटों पर समुचित साफ-सफाई नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए.
इसे भी पढ़ें...
निरीक्षण के दौरान शेफाली गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व झारखंड सहित पूरे देश में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. ऐसे महत्वपूर्ण पर्व पर छठ घाटों की सफाई नहीं होना नगर निगम की लापरवाही को दर्शाता है. उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की कि बिना किसी विलंब के सभी छठ घाटों पर युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए.
उन्होंने कहा कि घाटों की साफ-सफाई के साथ-साथ जमा कचरे का शीघ्र उठाव सुनिश्चित किया जाए. तालाबों और जलाशयों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की भी जरूरत है, ताकि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
शेफाली गुप्ता ने छठव्रतियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक भावनाओं का सम्मान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि छठ के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए नगर निगम को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करनी चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

