Search

 
 
 

Hazaribagh News : चार दिनों से लापता युवक का शव कुएं से बरामद ,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Hazaribagh News : मृतक की पहचान ओरिया निवासी गंन्दोरी पासवान के पुत्र उज्ज्वल पासवान के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, उज्ज्वल पासवान शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है. परिजनों ने बताया कि उज्ज्वल दुर्गापूजा के अष्टमी के दिन से लापता था.
 
कुएं से मिला युवक का शव

Hazaribagh News : हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनबे पुल के नीचे नदी में बने कुएं से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला.

 

 

मृतक की पहचान ओरिया निवासी गंन्दोरी पासवान के पुत्र उज्ज्वल पासवान के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, उज्ज्वल पासवान शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है. परिजनों ने बताया कि उज्ज्वल दुर्गापूजा के अष्टमी के दिन से लापता था.

 

उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी. युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है.घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया है.

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.युवक का शव मिलने की घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही