- समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से महिला की मौत का आरोप
Latehar News : जिले के मनिका थाना क्षेत्र में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गयी है. मृतका की पहचान फूलपति देवी के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से फूलपति देवी की मौत हो गई.
महिला के परिजनों ने अस्पताल के एक कर्मी पर परिजनों के साथ र्दुव्यवहार करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि तबारक अंसारी ने उन लोगों के साथ गाली गलौज की और अस्पताल से उन्हें भगा दिया. परिजनों के अनुसार, वे महिला को लेकर आनन फानन में मेदिनीनगर अस्पताल पहुंचे. लेकिन वहां उसकी मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें
जेएलकेएम, लातेहार के जिला अध्यक्ष निशांत यादव ने मनिका स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी से इसकी लिखित शिकायत की है. उन्होंने अस्पताल में मरीज के परिजनों के साथ हुए दुर्व्यवहार को अमानीय घटना बताया. निशांत यादव ने सिविल सर्जन, लातेहार से घटना की जांच कर दोषी कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
इधर भाजपा नेता मंदीप कुमार ने भी उक्त कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने भी अस्पताल प्रभारी से मुलाकात की और इस घटना की निंदा की. (लातेहार से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

