Search

 
 
 

Hazaribagh News: बरही अनुमंडल के सामने स्थित तालाब से मिला होटल संचालक का शव

Hazaribagh News: बरही अनुमंडल कार्यालय के सामने स्थित तालाब से रविवार को होटक संचालक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान बरसोत गांव निवासी 50 वर्षीय प्रभु ठाकुर के रूप में हुई है.
 
तालाब से मिला होटल कारोबारी का शव

Hazaribagh News: जिले के बरही अनुमंडल कार्यालय के सामने स्थित तालाब में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बरसोत गांव निवासी 50 वर्षीय प्रभु ठाकुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि प्रभु ठाकुर अनुमंडल परिसर के पास एक छोटा सा होटल चलाते थे.


इसे भी पढ़ें:


तालाब में शव तैरता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया. मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई साजिश है, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.


घटनास्थल पर झामुमो नेता विनोद विश्वकर्मा, बरसोत पंचायत के मुखिया मोतीलाल चौधरी और पूर्व मुखिया विष्णुधारी महतो भी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही