Search

 
 
 

Hazaribagh News: शिकार के लिए बम विस्फोट का सहारा, तीन जानवरों की मौत, शिकारियों की तलाश तेज

Hazaribagh News: नावाडीह जंगल में मंगलवार को बम विस्फोट की तीन घटनाओं में तीन जानवरों की मौत हो गई. मृत जानवरों में ग्रामीण का सूअर, एक कुत्ता और एक जंगली सियार शामिल हैं. मौके से उनका बैग, कपड़े और एक स्कूटी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.
 
बम विस्फोट में कुत्ते की मौत

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के नावाडीह जंगल में मंगलवार को बम विस्फोट की तीन घटनाओं में तीन जानवरों की मौत हो गई. मृत जानवरों में ग्रामीण का सूअर, एक कुत्ता और एक जंगली सियार शामिल हैं. लगातार तीन धमाकों की आवाज सुनकर ग्रामीण जंगल की ओर पहुंचे, जहां तीनों जानवर मृत मिले. 

 

इसे भी पढ़ें:


ग्रामीणों ने मौके के आसपास दो संदिग्ध लोगों को भी देखा. पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों जंगल के रास्ते फरार हो गए. हालांकि, मौके से उनका बैग, कपड़े और एक स्कूटी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.


कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई वन विभाग करेगा. वनारक्षी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जंगल में वन्य जीव का शिकार करना गैरकानूनी अपराध है. ऐसे में बम का इस्तेमाल करना और भी बड़ा मामला है. वन विभाग जांच में जुट गई है, आरोपियों को चिन्हित कर पर कड़ी कार्रवाई करेगा. 


ग्रामीण सर्वजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नीलगाय और जंगली सूअर काफी संख्या में हैं, जिसके शिकार के लिए शिकारी पहुंचते हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कारवाई करें ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो. बहरहाल पुलिस और वन विभाग जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही