Search

 
 
 

Hazaribagh News: घर की खिड़की तोड़कर चोरी, नकदी समेत लाखों के जेवरात ले गए चोर

Hazaribagh News: चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका सुषमा मिश्रा के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता शिक्षिका के मुताबिक, इससे पहले साल 2019 में भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है. दोबारा चोरी की वारदात से परिवार में चिंता का माहौल है.
 
सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर में चोरी

Hazaribagh News: हजारीबाग के लाखे दुर्गा मंदिर के सामने डीएवी की सेवानिवृत्त शिक्षिका सुषमा मिश्रा के घर को चोर ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने रात के वक्त घर के पीछे की खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज-अलमारी व बक्से को खंगालकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बताया गया कि चोर घर से एक सोने की चेन, दो कान की बालियां, दो अंगूठियां, तीन घड़ियां, पायल और करीब 20 हजार रुपये नकद ले गए. पीड़िता शिक्षिका के मुताबिक, इससे पहले साल 2019 में भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है. दोबारा चोरी की वारदात से परिवार में चिंता का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों को जानकारी जुटाई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही