Search

 
 
 

Hazaribagh News : खनिज संशोधन बिल वापस ले केन्द्र सरकार- जयप्रकाश भाई पटेल

Hazaribagh News : हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकास भाई पटेल ने कहा किएमएमडीआर संशोधन विधेयक में खनिजों पर सेस हटाने का प्रावधान किया गया है. झारखंड में कल्याणकारी योजनाओं पर इसका कुप्रभाव पड़ेगा.
 
मीडिया से बात करते जयप्रकाश भाई पटेल.

Hazaribagh News : हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकास भाई पटेल ने कहा कि केंद्र सराकर द्वारा संसद में पारित खान एवं खनिज संशोधन (एमएमडीआर) विधेयक से झारखंड को बड़ा नुकसान होगा. केंद्र सरकार इस विधेयक को वापस ले. जयप्रकाश भाई पटेल इस विधेयक के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया से बात कर रहे थे. 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक में खनिजों पर सेस हटाने का प्रावधान किया गया है. झारखंड में कल्याणकारी योजनाओं पर इसका कुप्रभाव पड़ेगा. स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन व मंईया सम्मान जैसी योजनाएं पूर्ण रूप से प्रभावित होंगी. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने झारखंड को 1,36,000 करोड़ की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है. इस नए काले कानून से से झारखंड को  प्रति वर्ष 15-16 हजार करोड़ का नुकसान होगा.


उन्होंने कहा कि इस कानून के खिलाफ कांग्रेस 27 अगस्त को डीसी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेगी. राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा. प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता साकेत सौरव, पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, निसार खान, परवेज अहमद, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही