Hazaribagh News : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्यों के खनिज किसी की बपौती संपत्ति नहीं हैं. केंद्र सरकार खनिजों का दोहन करने की खुली छूट किसी भी राज्य को नहीं देगी. आदित्य साहू हजारीबाग परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने खान एवं खनिज संशोधन एक्ट 2026 (एमएमडीआर) की जमकर वकालत की.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि राज्य में कोयले की चोरी अब नहीं चलेगी. राज्य सरकार शेष के नाम पर राजनीति कर भोली भाली जनता को बरगला रही है. देश के अन्य राज्यों के अनुपात में झारखंड का शेष अधिक था, जिसके कारण राज्य का कोयला बाहर नहीं जा रहा था और कोयला माफिया इसका लाभ ले रहे थे.
उन्होंने कहा कि डीएमएफटी के पैसे का सरकार और यहां के अधिकारी बंदरबांट कर रहे हैं. हजारीबाग समेत राज्य के कई में इसे देखा जा सकता है. उन्होंने राज्य सरकार पर मंइयां सम्मान योजना के मामले में महिलाओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया. प्रेसवार्ता में बरही विधायक मनोज कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, अमरदीप यादव, आनंद देव, शेफाली गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

