Search

 
 
 

Hazaribagh News: छठ की खरीदारी से ब्लॉक मोड़ पर दिनभर रहा जाम, रोड पर वाहनों की लंबी कतार

Hazaribagh News: फल विक्रेताओं ने सड़क किनारे के साथ-साथ दोनों ओर पुल निर्माण के लिए छोड़ी गई खाली जगह में दुकानें लगा दी. इन दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने से आसपास की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई. जीटी रोड से गुजरने वाले भारी वाहनों और छोटी गाड़ियों की लंबी कतार के कारण आवागमन की रफ्तार थम गई.
 
दिनभर रही जाम की स्थिति
  • पुल निर्माण के लिए छोड़ी गई खाली जगह में सजीं फलों की दुकानेंं
  • भारी और छोटी गाड़ियों की आवाजाही से बिगड़ी यातायात व्यवस्था


इसे भी पढ़ें:

Hazaribagh News: छठ महापर्व को लेकर बाजार में शनिवार को चौपारण के ब्लॉक मोड़ के पास दिनभर जाम की स्थिति बनी रही. जीटी रोड पर भारी वाहनों और छोटी गाड़ियों का दबाव बढ़ने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं, छठ पूजा की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ ने जाम की समस्या को और गंभीर बना दिया.


फल विक्रेताओं ने सड़क किनारे के साथ-साथ दोनों ओर पुल निर्माण के लिए छोड़ी गई खाली जगह में दुकानें लगा दी. इन दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने से आसपास की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई. जीटी रोड से गुजरने वाले भारी वाहनों और छोटी गाड़ियों की लंबी कतार के कारण आवागमन की रफ्तार थम गई. 


वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि, जाम से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा और यातायात नियंत्रित करने का प्रयास करता रहा, लेकिन छठ महापर्व की भीड़, फल दुकानों पर खरीदारों की आवाजाही और जीटी रोड पर वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही. पर्व के उत्साह के बीच ब्लॉक मोड़ पर यातायात व्यवस्था संभालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही