Search

 
 
 

Hazaribagh News : कटकमदाग में कोयला लदे हाइवा व एंबुलेंस में टक्कर, चालक घायल

Hazaribagh News : कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एंबुलेंस चालक को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. वहां उसका इलाज चल रहा है.
 
दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस.

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में फतह से ओदरना जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को एक हादसा हो गया. एनटीपीसी के कोयला लदे हाइवा व एंबुलेंस के बीच टक्कर में एंबुलेंस चालक घायल हो गया. दुर्घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.

 

इसे भी पढ़ें


सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एंबुलेंस चालक को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. वहां उसका इलाज चल रहा है.


पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही. पुलिस ने स्थिति को सामान्य कराया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही