Search

 
 
 

Hazaribagh News : राज्यस्तरीय सहकारिता सप्ताह का समापन समारोह,विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉल

राज्यस्तरीय सहकारिता सप्ताह-2026 के समापन समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिला सहकारिता विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं.
 
हजारीबाग जिले की खबरें
  • 07 जुलाई 10:30 बजे विवेकानंद सभागार, विनोबा भावे विश्वविद्यालय में होगा समापन समारोह

Hazaribagh : राज्यस्तरीय सहकारिता सप्ताह-2026 के समापन समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिला सहकारिता विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं.07 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे विवेकानंद सभागार, विनोबा भावे विश्वविद्यालय में राज्यस्तरीय सहकारिता सप्ताह (29 जून से 06 जुलाई) का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग की देखरेख में किया जाएगा.

 

 

समारोह को सफल व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कृषि विभाग,जिला पशुपालन विभाग, जिला गव्य विकास विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला उद्यान विभाग तथा जिला भूमि संरक्षण विभाग, हजारीबाग/रामगढ़ को अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं, उपलब्धियों व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदर्शित करने हेतु स्टॉल लगाने का निर्देश दिया गया है.

 

Uploaded Image

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से अनुरोध किया है कि वे विभागीय उपलब्धियों व योजनाओं से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन के साथ समारोह में सहभागिता सुनिश्चित करें तथा आकर्षक व जानकारीपरक स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं.


राज्यस्तरीय समापन समारोह के माध्यम से सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने, विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा आम नागरिकों को विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही