Search

 
 
 

Hazaribagh News : कांग्रेस जिला प्रभारी ने SIR को लेकर पदमा में बूथों का किया दौरा

कांग्रेस के हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद मंगलवार को पदमा पहुंचे. उन्होंने एसआईआर को लेकर प्रखंड के बूथों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पदमा, सरैया, रोमी, सूरजपुरा व बिहारी पंचायत के बूथों का जायजा लिया.
 
बूथों का दौरा करने पहुंचे जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद व अन्य.

Hazaribagh : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद मंगलवार को जिले के पदमा पहुंचे. उन्होंने एसआईआर को लेकर पदमा प्रखंड के बूथों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पदमा, सरैया, रोमी, सूरजपुरा व बिहारी पंचायत के बूथों का जायजा लिया. उनके साथ BLA-2 व पार्टी के कार्यकर्ता भी थे. 

 


उन्होंने पार्टी के सभी बीएलओ-2 से कहा कि इसका पूरा ख्याल रखें कि वोटर लिस्ट में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं. नाम जोड़ने में जिन मतदाताओं को परेशानी होगी, उन्हें मदद करें.


निरीक्षण के दौरान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गौतम मेहता, मनोज नारायण भगत, संजय यादव, पंकज मेहता, मोहम्मद जावेद, लक्ष्मण मेहता, विशाल मेहता, राजेश पासवान, छात्रधारी मेहता, विनोद कुमार पांडे, प्रेम कुमार, पंकज कुमार, राहुल कुमार व अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही