Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News : नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

नीट पेपर लीक के विरोध में हजारीबाग जिले के कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ छात्र न्याय आंदोलन के तहत उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने किया.
Advertisement
Advertisement
डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते कांग्रेस नेता.

Hazaribagh : नीट पेपर लीक के विरोध में हजारीबाग जिले के कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ छात्र न्याय आंदोलन के तहत उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने किया. कार्यकर्ताओं ने छात्रों के आंदोलन के समर्थन में आवाज बुलंद की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.

 


धरना को संबोधित करते हुए जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय परिक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होना इस बात का सबूत है कि केन्द्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नही है. लाखों छात्र मेहनत करके परिक्षा देते हैं और कुछ लोगों की लापरवाही के चलते उनका भविष्य दांव पर लग जाता है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ कर पीटा गया. यहां तक कि प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को पुलिस ने जमीन पर घसीटा. यह अत्यंत ही निन्दनीय है.


 प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार ने कहा कि पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. धरना-प्रदर्शन के अंत में राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, परिक्षा में हुई अनियमितताओं व व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा कराने और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों व अन्य के विरुद्ध दर्ज सभी मामलों को तत्काल वापस लेने की मांग शामिल है. 


प्रदर्शन में महासचिव रघु जायसवाल, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, सदर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, शैलेन्द्र कुमार यादव, रेणु कुशवाहा, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह, विजय कुमार यादव, शारदा रंजन दुबे, निसार खान, सजीद अली खान, दिगम्बर प्रसाद मेहता, वीरेन्द्र कुमार सिंह, रजी अहमद सहित अन्य शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही