Search

 
 
 

Hazaribagh News: हजारीबाग शहर के झील में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट निर्माण, लोगों ने उठाए सवाल

Hazaribagh News: भाजपा नेता अभिमन्यु प्रसाद ने कहा है कि हजारीबाग की झील में चार पार्क बनाए गए—स्वर्ण जयंती पार्क, दादा-दादी पार्क, निर्मल महतो पार्क और सिम्पसन पार्क है. आज इन चारों पार्कों की स्थिति बदहाल है. उन्होंने मांग की कि झील को हराभरा बनाया जाए, पेड़ लगाए जाएं और पर्याप्त महिला एवं पुरुष शौचालय बनाए जाएं.
 
हजारीबाग की झील में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

Hazaribagh News: हजारीबाग का हृदयस्थली कहे जाने वाले झील में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है. शहर के लोग फ्लोटिंग रेस्टोरेंट निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज करा रहे हैं. अब इसी मामले पर भाजपा नेता अभिमन्यु प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर झील की अस्तित्व को बर्बाद करने का आरोप लगाया है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा है कि हजारीबाग की झील में चार पार्क बनाए गए—स्वर्ण जयंती पार्क, दादा-दादी पार्क, निर्मल महतो पार्क और सिम्पसन पार्क है. आज इन चारों पार्कों की स्थिति बदहाल है. उन्होंने मांग की कि झील को हराभरा बनाया जाए, पेड़ लगाए जाएं और पर्याप्त महिला एवं पुरुष शौचालय बनाए जाएं. 

 

झील में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जॉगर्स ट्रैक, इनडोर स्टेडियम और स्केटिंग स्टेडियम जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि हजारीबाग आज कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही