Search

 
 
 

Hazaribagh News: बालू के अवैध कारोबार पर कार्रवाई, पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त

चौपारण पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए कठम्बा मोड़ के समीप अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. पुलिस की कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. जप्त किए गए बालू लदे ट्रैक्टर को थाना लाया गया और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Chouparan/ Hazaribagh: चौपारण पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए कठम्बा मोड़ के समीप अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. पुलिस की कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. जप्त किए गए बालू लदे ट्रैक्टर को थाना लाया गया और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

Uploaded Image

कठम्बा मोड़ के पास बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी से बालू उठाव के बाद इसे कठम्बा के रास्ते जीटी रोड तक पहुंचाकर आगे भेजने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है. लोगों का सवाल है कि यदि कठम्बा मोड़ के पास अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा जा सकता है तो जीटी रोड पर भी ऐसे वाहनों की जांच और कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. 

 

इसे भी पढ़ें:


लोगों ने प्रशासन से ढाढ़र नदी से बालू के अवैध उठाव से लेकर जीटी रोड तक परिवहन की पूरी कड़ी की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. बताया जाता है कि बालू के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस के साथ खनन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई जरूरी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही