Search

 
 
 

Hazaribagh News :चंद्रगुप्त कोल परियोजना में रंगदारी को लेकर अपराधियों की फायरिंग

केरेडारी प्रखंड के पगार ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित चंद्रगुप्त कोल परियोजना में सोमवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. अपराधियों द्वारा कथित रूप से रंगदारी की मांग को लेकर की गई गोलीबारी के बाद परियोजना क्षेत्र में हड़कंप मच गया. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
 

Hazaribagh : केरेडारी प्रखंड के पगार ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित चंद्रगुप्त कोल परियोजना में सोमवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. अपराधियों द्वारा कथित रूप से रंगदारी की मांग को लेकर की गई गोलीबारी के बाद परियोजना क्षेत्र में हड़कंप मच गया. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 

जानकारी के अनुसार, देर रात बाइक सवार अपराधी जोरदाग स्थित कोल स्टॉक यार्ड के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एक गोली वहां खड़े एक वाहन के गेट में जा लगी. गोली लगने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी कर्मचारी को चोट नहीं पहुंची.

 

अचानक हुई फायरिंग से परियोजना क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोग सहम गए. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. 

 

घटना की सूचना मिलते ही पगार ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.

 

घटना के बाद कोल परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से कर्मचारियों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही