- विद्यार्थियों से संवाद कर अध्ययन के प्रति किया प्रेरित
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई व तैयारी से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन करने, मेहनत व अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
उन्होंने विद्यार्थियों को अनावश्यक व्यवधानों व विसंगतियों से बचते हुए पूरी लगन के साथ अध्ययन करने की सलाह दी. विद्यार्थियों ने उपायुक्त से पुस्तकालय में अध्ययन का समय बढ़ाने का अनुरोध किया.
विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने पुस्तकालय में वाई-फाई की व्यवस्था कराने तथा सोलर पैनल लगाने की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही. उपायुक्त ने पुस्तकालय कर्मियों को पुस्तकालय का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने, नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने और विद्यार्थियों की आवश्यक जरूरतों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों का समुचित रखरखाव व विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया.

