Hazaribagh : हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता गणना फॉर्म के वितरण व डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई.
डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ व बीएलए-2 की तीसरी बैठक व निर्वाचन पाठशाला का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान प्रारूप मतदाता सूची व ASDDF सूची का सत्यापन कर उसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने-अपने बीएलए-2 को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल करने का आग्रह किया. कहा कि ASDD सूची में डुप्लीकेट, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपलब्ध तथा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर से इनकार करने वाले मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा. ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्तियों के नाम चिह्नित किए जा सकें.
भाजपा के जयनारायण मेहता, माकवा के गणेश कुमार, कांग्रेस के निसार खान, आजसू के शुभम राणा, झामुमो के सुनील कुमार शर्मा, राजद के प्रदीप कुमार मेहता, आम आदमी पार्टी के शशि कुमार सिंह व बसपा से शीला देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment