Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News : डीसी ने बीज व खाद बिक्री केंद्रों का किया निरीक्षण, गड़बड़ी पर कार्रवाई की हिदायत

हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने बुधवार को कालीबाड़ी मार्ग स्थित विभिन्न बीज, यूरिया व डीएपी खाद बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने प्रशासन को मिल रही शिकायतों के आलोक में यह कार्रवाई की.
Advertisement
Advertisement
दुकान की जांच करते डीसी हेमंत सती.

Hazaribagh : हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने बुधवार को कालीबाड़ी मार्ग स्थित विभिन्न बीज, यूरिया व डीएपी खाद बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने प्रशासन को मिल रही शिकायतों के आलोक में यह कार्रवाई की. दुकानदारों को हिदायत दी कि बिक्री में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. ज्ञात हो कि प्रशासन को यूरिया, डीएपी व पोटाश की कालाबाजारी व निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की सूचना मिली थी.

 


डीसी ने मेसर्स उर्वरा, जगदम्बा ट्रेडर्स, पूजा ट्रेडर्स सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, स्टॉक व बिक्री पंजी, यूरिया का ओपनिंग स्टॉक, उपलब्ध यूरिया बैगों की संख्या, बिक्री रजिस्टर व सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरकों की बिक्री की विस्तार से जांच की. 


उन्होंने खुदरा विक्रेताओं व अन्य लोगों से बात की. यह जानकारी सामने आई कि सरकार द्वारा निर्धारित 266 रुपये प्रति बोरा की दर वाला यूरिया 360 रुपये प्रति बोरा तक बेचा जा रहा है. डीएपी भी निर्धारित मूल्य से अधिक दर करीब 1,850 रुपये प्रति बोरा पर बेचे जाने की शिकायत मिली.


डीसी ने जिला कृषि पदाधिकारी को जिले के सभी गोदामों व खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की जांच करने का निर्देश दिया. स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरकों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही