Hazaribagh: हजारीबाग उपायुक्त हेमन्त सती ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के तहत स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की सभी अपूर्ण योजनाओं को हर हाल में 15 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्यकारिणी एजेंसियों को दिया.

बैठक में शामिल उपायुक्त , उपविकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी
वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 की स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का भी निर्देश दिया. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिन कार्यकारिणी एजेंसियों के कार्यों में गंभीरता एवं अपेक्षित प्रगति नहीं पाई जाएगी, उनके जिम्मे सौंपे गए कार्यों को तत्काल निरस्त कर अन्य सक्षम कार्यकारिणी एजेंसियों को हस्तांतरित किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में डीएमएफटी मद की जितनी भी योजनाएं अपूर्ण अथवा लंबित हैं, उन सभी की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सतत फॉलो-अप किया जाए तथा उनकी प्रगति प्रतिवेदन समय-समय पर उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि जिन संवेदकों द्वारा कार्य निष्पादन में लापरवाही अथवा ढुलमुल रवैया अपनाया जाएगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डालने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी.
बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह, आईएएस सुश्री पूर्वा अग्रवाल, जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार, जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी, सभी कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment