Dhanbad: बलियापुर–धनबाद मुख्य मार्ग की जर्जर हालत और बारिश के बाद हुए जलजमाव को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़क पर दिखाई देने लगा है. बड़े-बड़े गड्ढों में भरे पानी से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जबकि दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें:
इसी मुद्दे को लेकर जेएलकेएम नेता आशीष महतो अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे. उन्होंने सड़क के गड्ढों की विधिवत पूजा-अर्चना कर अनोखे और सांकेतिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के जरिए उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया.
आशीष महतो ने आरोप लगाया कि वर्षों से यह मुख्य सड़क बदहाल है लेकिन इसकी मरम्मत को लेकर न तो प्रशासन गंभीर है और न ही जनप्रतिनिधि. उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.इसके बावजूद संबंधित विभाग समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.
प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment