Search

 
 
 

Hazaribagh News: डीसी ने चुरचू प्रखंड का किया दौरा, विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Hazaribagh News: उपायुक्त ने सदर प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय, चानो-2 में रुककर विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली. उन्होंने बच्चों के पोशाक, मध्याह्न भोजन की स्थिति एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की जांच की. उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 
चुरचू प्रखंड का करते डीसी

Hazaribagh News: हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को चुरचू प्रखंड का दौरा कर विभिन्न सरकारी संस्थानों, विद्यालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं संचालित कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों तथा कर्मियों को जनहित में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा संस्थानों की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

नव प्राथमिक विद्यालय चानो-2 का निरीक्षण

उपायुक्त ने सदर प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय, चानो-2 में रुककर विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली. उन्होंने बच्चों के पोशाक, मध्याह्न भोजन की स्थिति एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की जांच की. उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्राथमिक विद्यालय सीतागढ़ा का निरीक्षण

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, सीतागढ़ा का भी निरीक्षण किया. विद्यालय परिसर में संचालित वीएचएसएनडी (Village Health, Sanitation and Nutrition Day) कार्यक्रम एवं टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने विद्यालय की कार्यप्रणाली एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुबानी रुंडा की कार्यकुशलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की. रुंडा ने विद्यार्थियों को गणित सहित अन्य विषयों की जानकारी सरल एवं नवाचारपूर्ण तरीकों से दी जाती रही है, जिससे बच्चों की पठन-पाठन क्षमता विकसित करने में मदद मिली है.

चुरचू प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण

उपायुक्त ने चुरचू प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने सोलर लाइट की क्रियाशीलता की जांच की तथा प्रखंड में संचालित एसआईआर कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की.उपायुक्त ने अंचल कार्यालय परिसर में स्थित पुराने भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही परिसर की सुंदरता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक स्थानों पर पौधरोपण कराने को कहा. उन्होंने पंचायत भवन का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया.


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चुरचू का निरीक्षण

उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चुरचू का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र में डीएमएफटी के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाइयों की सूची हिंदी में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को उपलब्ध दवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके. उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एवं क्रियाशीलता पर संतोष व्यक्त किया.

 

पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय चुरचू का निरीक्षण

उपायुक्त ने पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक समझ एवं तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए कम उपस्थिति के कारणों की जानकारी ली तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने विद्यालय भवन का निरीक्षण करते हुए परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का निर्देश दिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही