Search

 
 
 

Hazaribagh News : डीसी ने शहर व कटकमदाग प्रखंड का किया दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश

हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने बुधवार को शहर व कटकमदाग प्रखंड का दौरा कर विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता व समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 
बच्चोें को बांटने के लिए आई साइकिल का मुआयना करते डीसी.

Hazaribagh : हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने बुधवार को शहर व कटकमदाग प्रखंड का दौरा कर विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता व समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 


शहर भ्रमण के दौरान डीसी ने पेलावल क्षेत्र के वार्ड 1 के रोड संख्या 3 में राजन के घर से अलहीरा स्कूल, पेलावल दक्षिणी तक डीएमएफटी मद से बन रहे पीसीसी पथ का निरीक्षण किया. देखा कि स्वीकृत पथ के कुछ हिस्से को स्थानीय लोगों द्वारा चहारदीवारी निर्माण कर संकीर्ण कर दिया गया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कई अन्य योजनाओं का भी जायजा लिया.


इसके बाद डीसी कटकमदाग प्रखंड पहुंचे. उन्होंने भूमि संबंधी शिकायत पर खपरियावां मौजा में स्थल निरीक्षण किया. मामला भूमि की गलत तरीके से डीड तैयार कर बिक्री किए जाने का था. डीसी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई और वरीय सहायक राजेश कुमार का तत्काल स्थानांतरण करने का निर्देश दिया.


डीसी ने कटकमदाग अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण कर प्रशासनिक व राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की. साइकिल वितरण योजना के तहत  असेंबल की जा रहीं साइकिलों का भी मुआयना किया और वितरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही